डिंडौरी: बडखेरा गांव के बाटकेश्वर आश्रम के प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल समापन को लेकर बावड़ी उत्सव आयोजित
बरखेड़ा गांव के बाटकेश्वर आश्रम के प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल समापन के अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के तत्वाधान में बावड़ी उत्सव का आयोजन मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 किया गया। जनप्रतिनिधि नवांकुर सखियों और ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए बावड़ी की साफ सफाई पुताई कर दीप प्रज्वलित कर जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पौधरोपण का संदेश दिया।