बरेली: कस्तूरबा स्कूल में सांसद का सख्त निरीक्षण, बोले- बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा से कोई समझौता नहीं!
बरेली के कैंट क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सांसद छत्रपाल गंगवार ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। छात्राओं से सीधे संवाद कर शिक्षा, सुरक्षा व सुविधाओं का फीडबैक लिया। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।