पीरो: पीरो में लंबित कांडों पर सख्त एक्शन, तय समय सीमा में निष्पादन का अल्टीमेटम
Piro, Bhojpur | Mar 22, 2026 पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लंबित पड़े कांडों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी थाना अध्यक्षों एवं अनुसंधान कर्ताओं को स्पष्ट निर्देश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास मजबूत हो।