धार: धार के धामनोद में खुले में मांस बेचने पर नगर परिषद ने 4 दुकानें सील कीं, निर्धारित स्थान पर व्यवसाय करने के निर्देश दिए
Dhar, Dhar | Apr 27, 2025 धार जिले के धामनोद में मांस-मटन की बिक्री के लिए निर्धारित स्थान होने के बावजूद कुछ दुकानदार खुले में व्यवसाय कर रहे थे। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए 4 दुकानों को सील किया गया है।