कुम्भराज: कुसुमपुरस गांव के मोड पर बाइक सवार से मारपीट कर ₹34000 नगदी बाइक और दो मोबाइल लूटे, मृगवास पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा
Kumbhraj, Guna | Jun 15, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने लूट का आरोपी पकड़ा है। 15 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 12 जनवरी 2026 को फरियादी अशोक अहिरवार ग्राम जोहरीपुरा ने बीनागंज से गांव जाते समय कुसुमपुरा मोड पर 3 अज्ञात लोगो ने रोककर मारपीट करने दो मोबाइल बाइक और ₹34000 नगदी लूट की रिपोर्ट की। 14 जून को एक आरोपी राकेश भील को गिरफ्तार कर एक मोबाइल बरामद किया है। दो की तलाश जारी है।