मेड़ता सिटी में बाबा रामदेव दशमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मेड़ता सिटी में बाबा रामदेव महाराज की दशमी के अवसर पर घांची समाज स्थित बाबा रामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपनी मन्नतें मांगी।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर बाबा रामदेव महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मेड़ता सिटी के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
मंदिर के पुजारी मनोज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव जी की दशमी के अवसर पर मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्�
Merta, Nagaur | Sep 22, 2026