बुढ़ार: जिला बदर आरोपी बुढार में गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
Burhar, Shahdol | Jun 13, 2026 बुढार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकरिया तिराहा से जिला बदर आरोपी तन्नी उर्फ राजू प्रजापति (56) को गिरफ्तार किया। आरोपी शहडोल समेत पांच जिलों से छह माह के लिए निष्कासित था, फिर भी प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमता मिला। पूछताछ के दौरान भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। बाइक और मोबाइल जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया। शनिवार सुबह 9 बजे