बिल्सी: बिल्सी में परचून की दुकान से ₹36,000 चोरी के मामले में पुलिस ने 1 घंटे में किया खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी
Bilsi, Budaun | Jun 30, 2026 बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित परचून की दुकान का शूटर उठाकर गुल्लक से 36 हजार रुपए चोरी होने के मामले में पुलिस ने महज 1 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया और दुकानदार को सभी रुपए वापस दिला दिए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस का धन्यवाद किया है और कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।