बसंतपुर: बराहक्षेत्र के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद कोसी नदी का जलस्तर 1,58,210 क्यूसेक को किया पार, कोसी बराज के 18 फाटक
नेपाल में मानसून सक्रिय है और रविवार से ही नेपाल के पहाड़ी और तटवर्ती क्षेत्र में बारिश जारी है जिससे एक बार फिर कोसी नदी के जल अधिग्रहण बराहक्षेत्र का जलस्तर 1,05,500 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया है जिससे कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. यह जलस्तर बढ़कर 1,58,210 क्यूसेक तक पहुंच गया है वही कोसी बराज के 56 में से 18 फाटकों को खोल दिया गया है.