दतिया नगर: गंगोटिया मंदिर के पास बिजली के खंभे में आग, 6 घंटे बिजली बाधित, लोग परेशान
शहर के गंगोटिया मंदिर के पास मंगलवार शाम एक बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई, जिससे तिगेलिया क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 6 घंटे तक प्रभावित रही। गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली न आने से रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि खंभे पर लगे तारों के झुंड में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि तार जलकर सड़क पर गि