Public App Logo
Jansamasya
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Education
China
Bareilly
���्रशासन
Agra
Politics
Abvp
���ायल
Fatehpur
Jodhpur
Uppolice
Live
Westbengal
Farrukhabad
Mirzapur
Raebareli
Rain
Tikamgarh
Prayagraj
Muzaffarnagar
Modiji
���ोगी_आदित्यनाथ
Indianrailways
Letestnews
���ाइक
���ायरल

उचेहरा: अंधविश्वास में खूनी खेल: झाड़-फूंक से मना करने पर बुजुर्ग पर बका से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Unchahara, Satna | Mar 31, 2026
अंधविश्वास में खूनी खेल: झाड़-फूंक से मना करने पर बुजुर्ग पर बका से हमला, आरोपी गिरफ्तार ​उचेहरा। सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने परसमनिया चौकी क्षेत्र के कुम्ही गांव में हुए जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोविंद उर्फ दूल्हा यादव ने अपने पड़ोसी प्यारेलाल चौधरी (54) पर उस वक्त हमला किया जब वे घर में सो रहे थे। ​गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर: थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि हमले में प्यारेलाल के सिर, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ​अंधविश्वास और रंजिश: पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी की पत्नी लंबे समय से बीमार है। आरोपी को शक था कि प्यारेलाल झाड़-फूंक जानते हैं और वे उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। इसी बात को लेकर एक दिन पहले विवाद भी हुआ था। हालांकि, पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी कोई विद्या नहीं आती। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।