ललितपुर: पुलिस ने 212 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 4000 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया, कुल 3 अभियुक्त गिरफ्तार: सीओ सदर
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रंम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम मऊमाफी में दबिश के दौरान 212 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके पर 4000 ली0 लहन नष्ट किया गया तथा कुल 03 नफर अभियुक्तागण को गिरफ्तार किया