हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के विंध्यवासिनी मंदिर रोड़ में बेमिसाल क्रांतिचेता मंगल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल क्रांतिचेता मंगल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मंगल पान्डेय सही मायने में मां भारती के सच्चे सपूत थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।