रामपुर: पनबड़िया के पास दो पक्षों में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, 2 युवक घायल, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा अस्पताल
Rampur, Rampur | Nov 2, 2024 पनबड़िया के पास दो युवकों में मामूली सी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। घटना शनिवार शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है घटना के फौरन बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कॉल किया पुलिस ने युवकों को मेडिकल के लिए भेजा है पुलिस घटना की जांच में जुटी है।