बहराइच: नगर मजिस्ट्रेट के आवास पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सुनवाई न होने पर जताई नाराज़गी
बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार देर रात्रि को क्रिमिनल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जमानती धाराओं में एक आरोपी की चलन देर से कोर्ट पर भेजने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए कोतवाली देहात पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। वही कलेक्ट्रेट परिसर में रिमांड लेकर आई पुलिस के मामले में सुनवाई न होने पर नगर मजिस्ट्रेट के आवास पर प्रदर्शन किया।