रायबरेली: मिल एरिया पुलिस ने गायब हुए बच्चे को 1 घंटे के अंदर बरामद किया, परिजनों को किया सुपुर्द
22 अप्रैल मंगलवार शाम 5:00 बजे एक 5 वर्षीय बालक अचानक गुम हो गया। जिसकी जानकारी उनके परिजनों के द्वारा मिल एरिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, टीम गठित कर ताबड़तोड़ खोज भी शुरू कर दी। महेज 1 घंटे में ही बालक को खोजबीन करने में सफलता प्राप्त हो गई। परिजनो को पुलिस ने बालक को सुपुर्द कर दिया और परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।