रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में नाराज सभासदों ने नगर पालिका की बोर्ड बैठक बार-बार स्थगित होने पर डीएम को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले,विभिन्न वार्डों के सभासदों ने मंगलवार को,डीएम ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि,नगर पालिका में होने वाली बोर्ड बैठक को,सभासदों और अध्यक्ष की बहस के चलते स्थगित कर दिया जाता है।जिससे वार्डो का विकास नहीं हो पा रहा है।और जो वित्तीय पावर नगर पालिका अध्यक्ष को दी गई है। उसको वापस किया जाए,अन्यथा यह प्रदर्शन होता रहेगा।