गुना नगर: धाननखेड़ी में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े परिवार को मारी टक्कर, पति, पत्नी सहित 6 साल का मासूम गंभीर
गुना के धाननखेड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। खड़कपुर निवासी सुरेश किरार, पत्नी रजनी और 6 साल का बेटा ऋषभ सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।