चक्रधरपुर की पंप रोड स्थित अपने आवास पर शनिवार को जनगणना 2027 के अन्तर्गत मकान सूचीकरण के लिए सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने स्व-गणना किया। सांसद जोबा माझी व उनके पुत्र विधायक जगत माझी द्वारा अपने मकान, परिवार तथा अन्य जानकारी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पोर्टल पर अपलोड किया गया।