गंगागंज मुबारकपुर में हिंदूवादी संगठन ने धर्म परिवर्तन के खेल का किया खुलासा, संगठन के पदाधिकारियों ने दिया बयान
Raebareli, Raebareli | Mar 1, 2026
1 मार्च रविवार दोपहर 2बजे जनपद के हिंदूवादी संगठन के द्वारा एक धर्म परिवर्तन का खेल खेल रहे लोगों का भंडाफोड़ कर दिया गया। धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों के द्वारा गरीब व असहाय लोगों को पैसे का लालच तथा गुमराह कर ईसाई धर्म मे परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है।जानकारी होते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंचकर पुलिस को बुलाकर भंडाफोड़ कर दिया।