सहारनपुर: यूपीपीएससी परीक्षा में सहारनपुर में उपस्थिति केवल 34.13%, 65.87% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
यूपीपीएससी द्वारा रविवार को सुबह 9:30 बजे आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 में सहारनपुर जिले के 21 केंद्रों पर उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम रही। परीक्षा के लिए कुल 9,207 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था, लेकिन इनमें से केवल 3,142 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे जबकि 6,065 अनुपस्थित रहे।