बुलंदशहर: औरंगाबाद में 11 दिन बाद गैस सप्लाई, भीड़ अनियंत्रित होने पर थाने से किया गया वितरण
औरंगाबाद क्षेत्र में पिछले 11 दिनों से गैस की किल्लत झेल रहे उपभोक्ताओं का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। गैस एजेंसी पर आपूर्ति पहुंचते ही सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मारामारी की स्थिति बन गई। बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखते हुए गैस एजेंसी के मालिक वीरपाल सिंह ने सुरक्षा के मद्देनजर एजेंसी से गैस वितरण करने के बजाय उसे थाने पर भेजने का निर