भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी पलामू और गढ़वा जिला इकाई ने पलामू जिले के नावबाजार में मृतक महफूज अहमद के घर पहुंचकर शनिवार शाम 5 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ढांढस बांधा। आसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पांकी विधानसभा के पूर्व आसपा प्रत्याशी मुमताज अहमद खान ने कहा है कि मृतक महफूज अहमद के बड़े भाई मौलाना नुमान अहमद से पूरी जानकारी ली।