मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी 22 नंबर पुल रेलवे लाइन से शनिवार शाम एक अज्ञात युवती का शव क्षत विक्षत बरामद किया गया। ग्रामीणों ने रेलवे लाईन पर युवती का शव होने की सूचना सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता को दी। सदर थाना से एएसआई रंजीत कुमार, भरत भूषण समाड़, आनंद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच की।