मेदिनीनगर (डालटनगंज): रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर मेदिनीनगर में शांति समिति की बैठक, डीसी-एसपी ने हुड़दंगियों को चेताया
रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने के बाद शनिवार शाम 5 बजे जिलास्तर पर डालटनगंज के टाउन हॉल में बैठक की गयी। बैठक में मुख्य रूप से जिले के उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, नगर आयुक्त जावेद हुसैन एवं अन्य शामिल हुए। तीनों पर्व को लेकर तमाम मामलों की समीक्षा की गयी और कमियों को दुरूस्त करने की बात कही गयी।