कल्याणपुर: माधोपुर भुआल में दो लोगों को गोली मारी, एक की मौत
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टारा से बिरौली पथ के माधोपुर भुआल के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।जिससे एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दूसरे घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। दोनो व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस छानबीन में जुटी है।उक्त जानकारी सोमवार को 4 बजे दी गई।