आगरा: आगरा में 17 साल बाद वकील ने अपने किडनैपर्स को दिलवाई उम्रकैद की सजा
Agra, Agra | Sep 20, 2024 आगरा में 17 साल पुराने एक किडनैपिंग मामले में विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। वकील अविनाश गर्ग ने न केवल FIR दर्ज कराई थी, बल्कि उन्होंने खुद अदालत में अभियोजन पक्ष के साथ मिलकर बहस भी की। कोर्ट ने गुड्डन काछी और उसके 8 साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।