आगरा: आगरा कॉलेज में अनियमितताओं और अभद्रता के विरोध में ABVP ने किया धरना प्रदर्शन
Agra, Agra | Sep 20, 2024 आगरा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आगरा महानगर इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रिंसिपल और प्रॉक्टोरियल बोर्ड का घेराव किया। इस प्रदर्शन का मुख्य कारण कॉलेज में हुई अनियमितताओं और एक छात्र के साथ कर्मचारी द्वारा की गई अभद्रता थी।