आगरा: अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा एडिशनल डायरेक्टर आईबी ने ताजमहल का किया निरीक्षण
Agra, Agra | Sep 20, 2024 अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा यूपी, एडिशनल डायरेक्टर आईबी, पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी गणों के साथ ताजमहल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के उपरांत स्थाई समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की गई, इस गोष्ठी में ताजमहल सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए दिशा निर्देश दिए।