जगाधरी: यमुनानगर के विष्णु नगर की रहने वाली एक महिला ने अपने ही बेटे पर लगाया हमला करने का आरोप ।
यमुनानगर के विष्णु नगर की रहने वाली एक महिला आज जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत देने पहुंची और अपने सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसका आरोप है कि उसके बेटे ने ही उसे पर हमला किया है और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास भी किया है । इसलिए वह आज पुलिस अधीक्षक से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची है ।