जगाधरी: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आज अभिभावक मंच के द्वारा जिला सचिवालय के बाहर किया रोष प्रदर्शन ।
यमुनानगर के जिला सचिवालय के बाहर आज अभिभावक मंच के द्वारा निजी स्कूलों के द्वारा पुस्तकों और वर्दी के मनमाने दाम वसूलने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया और जिला उपयुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा । इन लोगों ने आरोप लगाया के सरकार की मिली भगत से ही यह गोरखधंधा चल रहा है । शिक्षा विभाग भी इस प्रति संजीदा नहीं है।