हरिहरगंज: हरिहरगंज सब स्टेशन पर बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन, अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
हरिहरगंज में बिजली समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार के दोपहर 1:00 सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में हरिहरगंज विद्युत सब स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सब स्टेशन के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिजली अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।