लखनपुर: अमेरा खदान में कोयला लोडिंग और भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर ट्रक मालिक संघ और ट्रांसपोर्टों के बीच हुई बैठक
बढ़ते महंगाई को देखते हुए तथा डीजल की कमी के मद्देनजर अब अमेरा खदान से छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में कोयला परिवहन करने वाले ट्रक मालिक संघ ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है जहां आज अमेरा खदान में ट्रांसपोट्रो और ट्रक मालिक संघ के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई। ट्रक मालिक संघ ने 7 सूत्रीय मांगे रखी मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।