बक्सर उत्पाद पुलिस ने रामपुर-देवल अंतराज्यीय मार्ग पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप से भारी मात्रा में सोमवार को 9:00 बजे पूर्वाह्न में शराब बरामद की है। इसको लेकर उत्पाद अधीक्षक मोहम्मद अशरफ जमाल ने सोमवार को अपराह्न 2:30 पर अपडेट जारी कर जानकारी दी है। पुलिस ने निकृष-सगरांव मार्ग पर एक पिकअप को जब्त किया। पशु आहार में छिपाकर शराब ले जाई जा रही थी।