बक्सर: बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बदले की साजिश नाकाम, 3 देसी हथियार-15 कारतूस बरामद
Buxar, Buxar | Jul 6, 2026 बक्सर पुरानी रंजिश में बड़ी वारदात की साजिश पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दी। नगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात शिवपुरी मुहल्ले से एक आरोपी को 3 देसी हथियार और 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर गठित टीम ने 5 जुलाई को मिली सूचना के आधार पर वरुण मिश्रा के घर छापेमारी की। पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा।