अररिया: रहीकपुर में पोखर के साइड में टहल रहे बालक को विषैले सर्प ने डसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 27, 2024 अररिया आरएस रहीकपुर वार्ड संख्या 1 में पोखर के साइड में टहल रहे बालक को विषैले सर्प ने डस लिया। जिसे परिजन सदर अस्पताल अररिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक की देखरेख में बालक का इलाज किया जा रहा है। बालक रहीकपुर वार्ड संख्या 1 निवासी मोहम्मद सोहराब आलम का पुत्र सुजात अली बताया जा रहा है।