अररिया: मोमिन टोला में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की, की पिटाई इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 26, 2024 बैरगाछी मोमिन टोला में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला मोमिन टोला निवासी मुस्तकीम की पत्नी रुझान बताई जा रही है.