अररिया: पहाड़ा चौक के समीप पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी टक्कर, व्यक्ति घायल
Araria, Araria | Mar 26, 2024 सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ा चौक के समीप पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों ने आनन-फानन में घायल को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सक की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।