पट्टी: पट्टी में नगर पंचायत की घोर लापरवाही, करंट की चपेट में आने से गाय की तड़प-तड़प कर हुई मौत
पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि में नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही से एक बेजुबान की जान चली गई। काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने स्थित नगर पंचायत के स्ट्रीट लाइट विद्युत पोल में करंट उतरने से एक गाय की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय मंदिर के पास से गुजर रही थी तभी अचानक खंभे से चिपक कर गिर पड़ी और