स्वास्थ्य विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को उमरेठ और पटपडा में झोलाछाप चिकित्सकों के क्लिनिक पर कार्रवाई की। दो क्लिनिक को सील किया गया है। इन क्लिनिक में मिली एलोपैथी की दवाईयों को जब्त किया गया है। बीएमओ डा अंकित सहलाम ने रविवार को साढे सात बजे बताया कि दो क्लिनिक सील किए गए है।बिना किसी लाईसेंस और वैध दस्तावेजों के उपचार किया जा रहा था।