अररिया जिले के काकन चौक व बगडराह के बीच एक साइकिल सवार को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया