वसंत विहार: सरोजिनी नगर: एंटी बरगलरी सेल ने एक शातिर आरोपी को पकड़ा, 20 से ज़्यादा मामले दर्ज
साउथ वेस्ट जिला की एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है, वह दिल्ली के सरोजिनी नगर का रहने वाला है। एसीपी विजय पाल तोमर की देखरेख में इंस्पेक्टर राम कुमार, सहित अन्य की टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर उसे सरोजिनी नगर क्षेत्र से पकड़ा।