धनोरा: जहरीली वस्तु का सेवन करने से महिला की हालत गंभीर
Dhanora, Seoni | Nov 2, 2025 धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाडरवारा निवासी श्रती उइके ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा में इलाज के बाद गंभीर अवस्था देखते हुए महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.