जयपुर: राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव का यलो अलर्ट, 11 जून से होगी तेज बारिश
Jaipur, Jaipur | Jun 10, 2026 जयपुर। मौसम विभाग ने राजस्थान में बुधवार को 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी, बारिश और ओले का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन 46°C से ऊपर तापमान के साथ देश का सबसे गर्म इलाका रहा।