धनौरा: मंडी धनौरा में चोरों ने किसान नेता के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम
मंडी धनौरा क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की एक महिला पदाधिकारी के बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला शिवपुरी निवासी पिंकी सैनी, जो भाकियू लोकशक्ति की सक्रिय कार्यकर्ता हैं।