कोल: महरावल, चलती ट्रेन से यात्री युवक से चोर ने छीना मोबाइल, वापस लेने के लिए ट्रेन से कूदा युवक,खम्बे से टकराकर हुई मौत
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 अलीगढ़ के महरावल रेलवे स्टेशन पर एक चोर ने चलती ट्रेन में बैठे यात्री का मोबाइल फोन छीन लिया,अपने मोबाइल को वापस लेने के लिए यात्री युवक ने ट्रेन से कूद कर चोर को पकड़ने का प्रयास किया इसी दौरान युवक खंभे से टकरा गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना को देखते ही यात्री का अन्य साथी भी ट्रेन से कूद पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल भर्ती।