कोंच: सिंघड़ा मठिया में रास्ता विवाद: डीसीएलआर और सीओ ने किया स्थल निरीक्षण, मापी रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
Konch, Gaya | Jul 8, 2026 असलेमपुर पंचायत के सिंघड़ा मठिया गांव में रास्ता विवाद की जांच के लिए बुधवार को डीसीएलआर टिकारी अमित विक्रम वैनामी और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे।आवेदनकर्ता बृज नोनिया के आवेदन पर अधिकारियों ने विवादित स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान दोनों पक्षों की बात सुनी गई और ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने विवादित रास्ते का बारीकी से अवलोकन किया।