सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक और टेंपो की टक्कर में दो लोग घायल, पुलिस ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
Sasni, Hathras | May 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बाबा ढाबे के पास बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान 2 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पहुंची और फोन कर 108 एम्बुलेंस बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।