छाता: कस्बा कोसीकला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का महिलाओं ने किया विरोध, बिना कार्य किए लौटी टीम
Chhata, Mathura | Apr 17, 2026 कोसीकला नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद भारी भरकम रिचार्ज करने की बावजूद बिजली सप्लाई कुछ ही घंटे में बंद हो जाती है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही है