मखदुमपुर: रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में ओपीडी सेवा रही बंद, परेशान रहे मरीज
बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक मखदुमपुर बाजार में संचालित रेफरल अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद रही ।जिससे अस्पताल आए मरीजो को काफी परेशानी उठाना पड़ा, अस्पताल आए मरीज ओपीडी बंद देख निजी अस्पताल का रास्ता देखा, वही लोग चिकित्सकों पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे ।